Today Breaking News

प्रेमी से मिलने के लिए अस्पताल से भागी थी कोरोना संक्रमित युवती

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बरेली. रेलवे अस्पताल से भागने वाली संवासिनी अपने प्रेमी से मिलने के लिए नवाबगंज गई थी। उत्तराखंड की संवासिनी को पुलिस ने पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया था। यह संवासिनी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। कुछ महीने पहले भी संवासिनी ने नारी निकेतन में दीवार से सटे पेड़ पर चढ़कर भागने की कोशिश की थी। 
अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमित एक संवासिनी रेलवे अस्पताल इज्जतनगर की दीवार कूदकर फरार हो गई थी। वह कई घंटे तक नहीं लौटी तो प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इज्जतनगर थाने को संवासिनी के फरार होने की रिपोर्ट भेज दी थी। दो दिन बाद पता चला कि संवासिनी नवाबगंज में है।

पुलिस उसे पकड़ कर फिर से अस्पताल ले आई और भर्ती कर दिया। कई दिनों के बाद पता चला, जहां से संवासिनी को पकड़ा गया है। वह उसके प्रेमी का घर है। उत्तराखंड की रहने वाली संवासिनी को नवाबगंज के एक ड्राइवर से प्रेम हो गया था। वह अपने पति को छोड़कर चली आई थी। इस बीच उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। प्रेमी ने भी छोड़ दिया। एक दिन पुलिस को वह सड़क पर घूमते मिली तो उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर संवासिनी को तलाश किया गया था, जो नवाबगंज में पकड़ी गई। उसे फिर रेल अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया था।

'