Today Breaking News

कोरोना पॉजिटिव अभियुक्त आजमगढ़ जेल के गेट से फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. न्यायिक हिरासत में भेजा गया एक कोरोना पॉजिटिव अभियुक्त आजमगढ़ जिला कारागार के गेट से गुरुवार की शाम दाखिल होते समय फरार हो गया। बरदह थाना की पुलिस ने बुधवार की रात अभियुक्त को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसकी ब्लाक पर सैंपलिंग की गई। लेकिन इसकी रिपोर्ट देर रात आई जिसमे वह पॉजिटिव निकला। गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुरुवार की पूरी रात दबिश दी। बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा।
जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुनझा गांव निवासी युवक की ससुराल बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा है। वह ससुराल में ही रहता है। बुधवार की रात बरदह थाना के उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय हमराहियो के साथ बक्सपुर वीकापुर मार्ग पर बेसो नदी के पास संदिग्धावस्था में उसे पकड़ा था। तलाशी के बाद उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश की जहां से कोर्ट के निर्देश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने दिया गया।

पुलिस उसे जेल में दाखिल करने के लिए ले गई थी। जेल में दाखिल होते समय वह बदमाश जेल के गेट से फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा बंदी शुरू कर दी। पूरी रात पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। फरार अभियुक्त का कुछ पता नहीं चला। बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के घर व ससुराल में दबिश दी जा रही है। अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिली है।
'