Today Breaking News

पंद्रह महीने बाद योगी सरकार को जनता जवाब देगी: ओमप्रकाश सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. प्रदेश सरकार के पास सिर्फ 15 महीने का समय और बचा है। इस दौरान वह चाहे जितनी भी दमनकारी नीति अपनाले। 15 महीने बाद जनता जवाब दे देगी। यह बातें सपा के नेता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को कबीरचौरा अस्पताल में मीडिया से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता बेरोजगारी, आम शहरियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान मांगने जिला मुख्यालय पहुंचे थे। वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे थे। बावजूद इसके लाठीचार्ज किया गया और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं पर दंगा फसाद करने का आरोप सरासर गलत है। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं को देखने मंगलवार की दोपहर करीब डेड़ बजे कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के साथ सपा के महानगर और जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारी और ही तकरीबन 40 से 50 की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भीड़ पहुंजने के बाद अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना मुश्किल हो गया था। बहुत से सपा कार्यकर्ताओं ने तो मास्क भी नहीं लगाए थे।उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाठी चार्ज में सपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए थे। उनमे से तीन कार्यकर्ताओं संदीप सिंह स्वर्णकार राहुल यादव और राहुल सोनकर को गंभीर रूप से चोट लगने के कारण कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'