Today Breaking News

Ghazipur: शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रविवार को पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में कर रही है। तहरीर में बताया गया है कि मरदह थाना के एक गांव निवासी युवक का उसके यहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। 

आरोपी युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती की उम्र उस समय कम थी। इसके बाद दोनों में करीबियां और बढ़ गई और युवक दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी लायक उम्र होने पर जब पीड़िता ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने सारी बातें घरवालों को बताई। इस पर परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुुहार लगाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।


'