Today Breaking News

जौनपुर में रास्ते के विवाद में बाप-बेटे पर बरसाई गोलियां, बेटे की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में रास्‍ते के विवाद में पिता-पुत्र पर उनके पड़ोसियों ने जमकर गोलियां बरसा दीं। हमले में बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना जौनपुर के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली गांव की है। पूरी वारदात का आसपास मौजूद  लोगों ने वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में हाथ में पिस्‍टल लिए एक लड़का से तीन-चार लोग छीनाछपटी करते दिख रहे है। इसी दौरान लड़का गोली चला देता है जो उसे रोकने का प्रयास कर रहे एक लड़के को लगती है और वह वहीं गिर जाता है। वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी इस्तियाक का अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद था। उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को भी इसे लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस तक मामला पहुंचा लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने कोई खास कार्रवाई भी नहीं की। 

शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक पड़ोसी ने निजी असलहे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां इश्तियाक और उसके बेटे ओसामा को लगीं। उन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। इश्तियाक को पेट और गले में गोली लगी है। हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'