Today Breaking News

वाराणसी में मॉडल पूजा पटेल आत्महत्या मामले में पति को भेजा जेल, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में पूजा पटेल की आत्म हत्या के मामले में उसके पति आफताब सिद्दीकी को रविवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध  में भेलूपुर क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूजा पटेल के पिता शिवकुमार पटेल की तहरीर के अनुसार दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अन्य पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। दूसरी तरफ मां किरण पटेल ने आफताब पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके अनुसार पूजा की हत्या के बाद उसके शव को पंखे पर उसके पति ने लटका दिया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात पूजा पटेल ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पिता ने दूसरे सम्प्रदाय वाले पति व ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता शिव कुमार ने थाने में दी गयी तहरीर में  प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मां किरण ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

आठ सालों से आफताब के साथ रहती थी पूजा
पूजा पटेल के पिता शिवकुमार ककरमत्ता में अपने निजी मकान में रहते हैं। 24 वर्षीय पूजा सबसे बड़ी थी। दो बेटे चेतन पटेल और आयुष पटेल हैं। उन्होंने बताया कि वह आठ साल पूर्व गोदौलिया पर किराये के मकान में रहता था। लड़की एक इंटर कालेज से हाई स्कूल कर रही थी। लखनऊ निवासी आफताब सिद्दीकी बेनियाबाग के आसपास अपने रिश्तेदार के यहां रहता था और दालमंडी में किसी दुकान पर नौकरी करता था। इसी दौरान उनका आपस में प्रेम संबंध हो गया। लगभग दो वर्षों तक पूजा आफताब के साथ सिगरा स्थित फातमान के पास किराये के मकान में रही। इसके बाद तीन वर्षों से गैबी स्थित ईश्वरचन्द्र के मकान में किरायेदार के रूप में रहने लगी। पूजा की मां किरण पटेल के अनुसार इसी मकान ने एक मौलवी ने दोनों का निकाहनामा पढ़वाया।
'