Ghazipur: जिले में 13 और मिले कोरोना पाजिटिव, 2420 संक्रमित मरीजों का इलाज जारी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को 13 संक्रमित मरीजों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिंहित करने में जुटी है, वहीं मेडिकल टीम संक्रमित मरीजों को कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अब तक जिले में एक लाख 37 हजार 408 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें 4176 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। वहीं इसमें एक लाख 32 हजार 348 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब संक्रमित 2420 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 1696 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीं 61 संक्रमित मरीज जान भी गवां चुके है।
संक्रमित मरीजों के परिजनों का मेडिकल टीम सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेज दिया है। वहीं इसमे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अब इनके संपर्क में आने वालों संदिग्धों को चिन्हित कर सैंपल की जांच कराई जाएगी। डा. प्रगति कुमार ने बताया कि 13 मरीजों रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसमें गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कोविड लेवल लेवल -1 अस्पताल सहेड़ी में भर्ती कराया गया है। सर्वे टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी है।
435 संदिग्ध मरीजों का जांच के लिए भेजा गया सैंपल
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्वे टीम लगातार क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी है। जिसके आधार पर चिकित्सकों द्वारा संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया जाता है। शनिवार को 435 संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने के लिए गैर प्रदेशों से आए कामगारों व संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों के सैंपल की जांच कराई जा रही है। शनिवार को चिकित्सकों की टीम द्वारा नगर के सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 435 संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू में भेजा गया। डिप्टी सीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। 435 मरीजों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया है।
