Ghazipur: जिले में 18 मिले कोरोना पाजिटिव, मरदह क्षेत्र के संक्रमित की मौत
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्यु का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा जारी है। संक्रमण के रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे है। शुक्रवार को 18 संक्रमित मरीजों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं एक संक्रमित मरीज की मृत्यु भी हो गई।
यह मरीज मरदह क्षेत्र का रहने वाला था, वहीं कई बीमारियों से ग्रसित थे। इनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं संक्रमित मरीजों में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिंहित करने में मेडिकल टीम जुटी है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को जिला अस्पताल के कोविड़ वार्ड में रखा जाएगा। अब तक जिले में एक लाख 38 हजार 574 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए लिया गया है। जिसमें 4194 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। वहीं एक लाख 33 हजार 635 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इसमें संक्रमित 2437 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबिक 1696 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीं 61 संक्रमित मरीज जान भी गवां चुके है।संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहीं है। वहीं इनके संपर्क में आने से दर्जनों लोग संक्रमण के शिकार हो रहे है। मेडिकल टीम इनके परिजनों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया है। डा. प्रगति कुमार ने बताया कि 18 मरीजों रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसमें गंभीर मरीजों को चिंहित करने में चिकित्सकों की टीम जुटी है। वहीं इन मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिंहित करने में सर्वे टीम जुटी है। वहीं एक संक्रमित मरीज का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
