Today Breaking News

बलिया में सीडीओ को छोड़कर जनपद के सभी अधिकारी बेईमान हैं : सुरेंद्र सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. सीडीओ को छोड़कर जनपद के सभी अधिकारी बेईमान हैं जिनके चलते समाज में विघटन की स्थिति उत्‍पन्न हो रही है। न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ बढ़ रहा है। यह बातें विधायक सुरेन्द्र सिंह की हैं जो बुधवार को गोपालनगर में भाजपा द्वारा आयोजित कृषि गोष्ठी को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि दीयरांचल में अधिकांश विवाद खेतों के मेढ़ व वरासत को लेकर है। मैंने मुख्यमंत्री जी से इसके लिए आदेश कराया उन्होंने आदेश दिया कि हर हाल में पांच अक्टूबर तक वरासत का कार्य सम्पादित हो जाना चाहिए। किन्तु डीएम व एसडीएम इसके लिए कतई गम्भीर नहीं दिखे।

आरोप लगाया कि एक दिन भी वरासत को लेकर लेखपालों को गांवों में नहीं भेजा। ऐसे अधिकारियों से हमारी सरकार की छवि खराब हो रही है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुणगान करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में हमारा देश व प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है।हमारी सरकार भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए लगातार काम कर रही है, किंतु बेईमान अधिकारियों के कारण सरकार के मंशा के  अनरूप आम लोगो तक पूरा लाभ नही पहुंच रहा है। कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा। इसका उदाहरण चौकी इंचार्ज गोपालनगर सागर कुमार रंगु है। जिसने पैसे के लिए निर्दोषों को फंसाना चाहा तो उसे नाप दिया गया।


विधायक ने किसानों से खेत में पराली न जलाने व सरकार से परहत कृषि सुविधाओं से लाभ पाने का आग्रह किया और कहा कि कोई असुविधा हो तो हमें बताएं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सरकार जाति धर्म से ऊपर सबका साथ सबका विकास की दृष्टि से काम कर रही है। हमारी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधियों के पेट का दर्द बढ़ गया है, किंतु इससे कुछ होने वाला नही है। कार्यक्रम को अमरजीत साहनी, अखिलेश्वर सिंह, उमेश साहनी, ग्राम प्रधान राजकिशोर सिंह, भृगुनाथ यादव, गौतम सिंह, शैलेन्द्र बिंद, शैलेश्वर सिंह, शिवजी सिंह, कैलाश साहनी सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हीरालाल यादव ने किया।

 
 '