Today Breaking News

फफक- फफककर रो पड़े भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, बोले इंसाफ की लड़ाई में बिल्कुल अकेले हैं हम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम. बलिया. कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुलाई गई खुली बैठक में एक शख्स की गोली मारकर हत्या मामले में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शनिवार को बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी ‘पीड़ा’ को देखकर फफक- फफककर रो पड़े. 

इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम बिल्कुल अकेले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी हम लोगों की बात का भरोसा नहीं कर रहे हैं. वहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव, डीआईजी,कमिश्‍नर मुझ पर आरोपी धीरेन्द्र सिंह को सरेंडर कराने के लिए दबाव बना रहे हैं. विधायक ने कहा, सरकार भरोसा नहीं कर रही है, क्योंकि उच्च अधिकारी सरकार को गलत रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इससे पहले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उनका सहयोगी रहा है. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता. धीरेंद्र सिंह बीजेपी का सहयोगी रहा है. हालांकि, उन्‍होंने गोलीकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।