नेपाल से रिक्शे से उत्तर प्रदेश पहुंचा दूल्हा, निकाह कर ले गया दुल्हन
गाजीपुर न्यूज़ टीम, बहराइच. भारत -नेपाल के बीच विवाद के बावजूद दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं इसका उदाहरण बीते शनिवार को देखने को मिला। एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए रिक्शे से भारत पहुंचा। दरअसल कोरोना के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा सील है। इसलिए कोई साधन नहीं चल रहा है। रिक्शे पर पहुंचे दूल्हे की चर्चा बहराइच में हर ओर हो रही है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल हो रही है।
आपको दें कि नेपाल देश का भारत से रोटी-बेटी का संबंध है और दोनों देश में रहने वाले लोगों की रिश्तेदारियां हैं। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद दोनों देशों की सीमाएं भी सील हैं, जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि दुल्हा-दुल्हन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार कराया। बॉर्डर बंद होने की वजह से दोनों देश में रहने वाले स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस बीच नेपाल के स्थानीय लोग भी नेपाल सरकार से लगातार भारत से लगी सीमा को खोलने की मांग कर रहे हैं।
