Today Breaking News

भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ ने मां संग शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Nirahua Shared A Beautiful Photo With His Mother: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में निरहुआ मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में निरहुआ और उनकी मां को देखकर लग रहा है कि वह कुछ गंभीर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा , 'मां'।



ऐक्ट्रेस कनक पांडे ने किया कॉमेंट

ऐक्टर की इस तस्वीर पर भोजपुरी ऐक्ट्रेस कनक पांडे ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'माता जी को नमस्कार'।



निरहुआ ने किया लंबा संघर्ष

बता दें कि ऐक्टर साल 2007 में 'चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे' से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की और लंबे संघर्ष के बाद आज वह भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं।


'हमका ऐसा वैसा ना समझा' फिल्म ने निरहुआ को भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। निरहुआ ने पाखी हेगड़े के साथ भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' बनाई। निरहुआ की इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। साथ ही साथ उनकी यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म थी, जो विदेश में रिलीज हुई। इस फिल्म से पाखी हेगड़े और निरहुआ की जोड़ी भी हिट हो गई। इस दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा ने भी खूब जोर पकड़ा था। फैंस मनाते थे कि पाखी हेगड़े ने अपने पति से तलाक लेने के बाद निरहुआ से शादी कर ली है।


'रोमियो राजा' में आम्रपाली दुबे के साथ आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, निरहुआ अगली बार रोमांटिक-ड्रामा भोजपुरी फिल्म 'रोमियो राजा' में आम्रपाली दुबे के साथ नज़र आएंगे। इसे मनोज नारायण ने लिखा है जो फिल्म के निर्देशक भी हैं। यह राजेश कुमार वर्मा और बाबू भाई द्वारा निर्मित फिल्म है।


इन फिल्मों से भी मचाएंगे धमाल

इसके अलावा, अभिनेता के पास कई और फिल्में भी हैं जैसे 'दुल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशानी', 'निरहुआ द लीडर', 'घुंघट में घोटला' और 'मुकद्दर का सिकंदर'।

'