Today Breaking News

Ghazipur: बसपा नेता ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट में मायावती पर 2 करोड़ मांगने का आरोप

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज, सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में बुधवार दोपहर एक कारोबारी ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पास से पुलिस को एक दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में चुनाव नहीं लड़ पाने और बसपा सुप्रीमो पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।

कोतवाली प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि बुधवार सुबह महाराजगंज निवासी मन्नू प्रसाद (62) का शव घर के कमरे में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने खुद को बसपा में सक्रिय बताया है।


पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण चुनाव नहीं लड़ पाना और बसपा सुप्रीमो पर दो करोड़ रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।


वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष गुड्डू राम ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मन्नू बसपा का सदस्य भी नहीं है। पुलिस के अनुसार मन्नू प्रसाद ठठेरा के तीन पुत्र हैं, जिसमें छोटा दीपक पिता के साथ रहकर व्यवसाय में सहयोग करता था। जबकि दोनों पुत्र डब्लू, बबलू के साथ पत्नी दुर्गा मुंबई में रहती है।


 
 '