Today Breaking News

गोरखपुर में विजयदशमी पर गाजे-बाजे संग निकली गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की विजय शोभायात्रा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली गोरखपीठाधीश्वर की परंपरागत विजय शोभा यात्रा रविवार की शाम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से निकल चुकी है। 

गाजे-बाजे की गूंज के बीच निकली शोभा यात्रा का लोग भव्य स्वागत कर रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंद गाड़ी में सवार हैं और गाड़ी के अंदर से ही सड़क के दोनों किनारे पर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गाड़ी के पीछे एक रथ पर संत व पुजारी मौजूद हैं, जो काफिले को भव्यता प्रदान कर रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर से लेकर गंतव्य स्थान मानसरोवर मंदिर तक छतों पर खड़े लोग काफिले पर पुष्प वर्षा कर अपने काफिले का स्वागत कर रहे हैं। अनवरत गूंज रहे जयकारे के बीच धीरे-धीरे बढ़ती योगी की विजय शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त होगी, जहां वह पहले मंदिर में मौजूद देव-विग्रहों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद भगवान राम का राजतिलक करेंगे। वहां रामलीला के मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे।

 
 '