Ghazipur: 25 हजार इनामिया सन्नी सिंह व देवेंद्र सिंह गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निर्देशन में गुरुवार को सैदपुर कोतवाली, करंडा थाना और स्वाट टीम को बड़ी कामयाबी मिली।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के धुवार्जुन पुलिया के पास के 25-25 हजार के इनामियां आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के भिलिहीलो गांव निवासी कुख्यात अपराधी गौरव सिंह उर्फ सन्नी तथा सादात थाना क्षेत्र के मंगारी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल, दो कारतूस और सफेद रंग की एक कार बरामद किया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है।
संबंधित धाराओं में चालान करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी श्यामजी यादव, सैदपुर कोतवाली के विश्वनाथ यादव, रामपुरमांझा चौकी उपनिरीक्षक रामाश्रय, उपनिरीक्षक सैदपुर नागेश्वर प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल श्यामलाल सिंह, कां. आयूष कुमार, कां. राजेंद्र शर्मा, कां. रमन कश्यप, कां. भाईलाल स्वाट टीम, कां. राणाप्रताप सिंह, कां. आशुतोष सिंह, कां. रोहित सिंह और कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।
