Today Breaking News

Ghazipur: घर में सो रहे वृद्ध पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज, स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव निवासी सीताराम यादव (70) की सोते समय कच्चे मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

सीताराम बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने मिट्टी से बने घर में सो रहे थे। रात में करीब एक बजे जर्जर दीवार तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई। इससे वह उसी में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़कर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। लोगों की मदद से किसी तरह उनको मिट्टी का मलबा हटाकर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि लोग गांव के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां


डाक्टर ने मृत की पुष्टि कर दी

मौत से परिवार में कोहराम -मृत सीताराम बेहद गरीब थे। किसी तरह खेती बारी करके परिवार का जीविका चलाते थे। उनके दो पुत्र दरोगा, सचिन और छह पुत्रियां हैं। पत्नी तिलेसरी देवी और बच्चों का रोकर बुरा हाल रहा। मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा रहा। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते रहे। लोग नियति को कोसते रहे। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। कई घरों के चूल्हे नहीं जले।

 
 '