Today Breaking News

Ghazipur: द ग्रेंड पैलेट होटल का हुआ भव्य उद्घाटन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. शहर के लंका चुंगी के पास स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित द ग्रैंड पैलेस का शुभारंभ नवरात्र के मौके पर रविवार को एडीएम राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर आए लोगों ने होटल के कमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। होटल की व्यवस्थाओं को देख एडीएम श्री सिंह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पैलेस लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। 

The Grand Palace Hotel Ghazipur

पैसेल का लाभ जिलेवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी मिलेगा। वह अच्छी व्यवस्था के बीच यहां रुक सकेंगे। लोगों से वार्ता दौरान प्रोपराइटर विनोद राय द्वारा बताया कि द ग्रैंड पैलेस का निर्णाण लोगों की सुविधाओं को ध्यान रखकर कराया गया। इसमें लोगों को इंटरनेशनल होटलों जैसी सुविधा मिलेगी। यह पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसके साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए सीढ़ी के साथ ही लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें रेस्टोरेंट, ठहरने के लिए बेहतरीन कमरों के साथ ही अन्य तरह की सुविधाओं उपलब्ध है। 


बैंक्वेट हाल के साथ ही लोगों के लिए बार की सुविधा भी मिलेगी। बताया कि पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई है। द ग्रैंड पैलेस में खाना के साथ ही ठहरने की भी उत्तम व्यवस्था है। इसके साथ ही लोग यहां पर शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बताया कि द ग्रैंड पैलेस में जिले में मौजूद अन्य होटलों से अलग है और इसमें बेहतरीन सुविधा मिलेगी। मेरी ऐसी सोच थी कि जिले में सभी सुविधाओं से सुज्जजित एक होटल हो, जिसका लाभ लोगों को मिल सके। इसी सोच से द ग्रैंड पैलेस का निर्माण कराया गया है। 


इस मौके पर जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सपा के वरिष्ठ नेता राजेश राय पप्पू,पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, रेवतीपुर प्रमुख मुकेश राय, पंकज राय ऊर्फ चिंटू राय, पूर्व प्रमुख अवधेश राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष राय, डा. डीपी सिंह, डा. संजय राय, डा. राजकुमार चौबे, डा. एमडी सिंह, डा. पीके राय, डा. धर्मेन्द्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, सनबीम के डायरेक्टर नवीन सिंह, माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, गोल्डेन सिंह, मल्लू प्रधान, अनिल सिंह, डा. अरविंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 
 '