Ghazipur: ग्राम प्रधान के पौत्र पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मरदह थाना के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने एवं दुष्कर्म का प्रयास करने के प्रकरण में आरोपी तेजपुरा गांव के ग्राम प्रधान अकालु यादव के पौत्र अभिषेक यादव पुत्र सुदर्शन यादव के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर पर मरदह पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर को उनकी पुत्री को शाम के वक्त अपने घर के बगल में किसी के घर पर जा रही थी तभी आरोपी युवक वहा पहुँच गया और जबरिया एकांत स्थान पर ले जाकर अश्लील हरकत करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आरोपी युवक वहा से भाग गया। मरदह थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सम्बन्धित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है।
