Today Breaking News

Ghazipur: मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य तुफैल खां पुलिस के गिरफ़्त में

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्‍तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्‍य तुफैल खां पुत्र सागीर खां निवासी निवासी ग्राम महेंद थाना करीमुद्दीनपुर को पुलिस ने लट्ठूडीह पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

इस संदर्भ में करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी कृष्‍ण कुमार सिंह ने बताया कि तुफैल खान पुराना अपराधी है यह मुख्‍तार गैंग का सक्रिय सहयोगी है। इसके उपर पांच मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के समय तमंचा, कारतूस, और दो किलो गांजा बरामद हुआ।