Ghazipur: महुआबाग स्थित यूको बैंक और एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरों ने किया तोड़फोड़
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर.नगर के महुआबाग स्थित एक्सिस बैंक व यूको बैंक के बगल में लगे एटीएम को रात में अज्ञात चोरों द्वारा दोनों तोड़ कर कैश निकालने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। बुद्धवार की सुबह दोनों बैंक मैनेजर को सूचना मिली की दोनों एटीएम में तोड़फोड़ की गयी है।
बैंक मैनेजर मौके पर पहुंचकर जांच किये और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा, विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और जांच किया। कोतवाल ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जबतक फोरेंसिक टीम आकर जांच नही करती है कोई भी एटीएम के अंदर नही जाना चाहिए। 10:30 बजे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी मौके पर पहुंचकर दोनों एटीएम का जायजा लिया।
