Today Breaking News

पत्‍नी ने दर्ज कराया रेप का केस, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने पति पर मारने, पीटने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरो‌पित पति रूस्तम अली के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार की सुबह सिंघड़िया से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि छह अक्टूबर की रात उसके पति ने उसे मारा पीटा। उसके साथ बिना उसकी सहमति के संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए वह उसे अक्सर प्रताड़ित करता रहता है। जिससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गई है। 


तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को आरोपित पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

'