Today Breaking News

आजमगढ़ में एक लाख का इनामी सूर्यांस दूबे को पुलिस ने मार गिराया, एसओजी प्रभारी घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. गुरुवार की देर रात 11.30 बजे सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव के निकट पुलिस एवं बदमाशों में जमकर गोलियां चली। मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे मारा गया। जबकि एसओजी के एक दारोगा एवं सिपाही को गोली लगी है। पुलिस एहतियातन गोली लगने से घायल सभी को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। घायल दारोगा व सिपाही को लाइन लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



एसओजी के दारोगा शिव प्रकाश शुक्ल को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। वह सरायमीर इंस्पेकटर अनिल कुमार सिंह काे इत्तला देते हुए मौके पर जा पहुंचे। वहां बदमाशों ने खुद को घिरता देखा तो गोलियां दागनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो देर तक बदमाश मोर्चेबंदी लिए रहे। बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना कंट्रोल पर गूंजी तो एसपी सुधीर कुमार सिंह व डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे भी मौक पर जा पहुंचे। दरअसल, डीआइजी उस समय रानी की सराय थाने में निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों के पहुंचने तक भी बदमाश पुलिस टीम को पीछे ढकेलने के लिए गोलियां चला रहे थे। लालगंज सीओ समेत कई थानाें की फोर्स पहुंच घेराबंदी एवं फायरिंग शुरू की तो बदमाशों ओर से गोलियां चलनी बंद हो गईं। अंधेरे में पुलिस घेराबंदी करते हुए पहुंची तो सूर्यांश दुबे खून से लथपथ पड़ा था। एसओजी के दाराेगा शिव प्रकाश शुक्ला के पैर में भी गोली आर-पार कर चुकी थी।


डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने सूर्यांश दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूर्यांश अपने मूल निवास बांसगांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते के मर्डर में मुख्य आरोपित था। उसके खिलाफ हत्या के दो, लूट के एक दर्जन व जानेलवा हमले के कई मुकदमें उसके खिलाफ दर्ज थे। उसकी मऊ पुलिस को भी तलाश थी। बताया कि मौके से एक पिस्टल व एक रिवाल्वर बरामद हुई है। जानकारी दी कि दो दर्जन बार गोलियां बदमाशों की ओर से चली हैं। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने एसओजी के सिपाही प्रदीप पांडेय के भी घायल होने की पुष्टि की है।


'