Today Breaking News

जब महिला इंस्पेक्टर को छेड़ने पहुंचा गया सिपाही और फिर...

गाजीपुर न्यूज़ टीम, पीलीभीत. प्रदेश में इन दिनों महिला अपराध बढ़ गए हैं। आए दिन आती-जाती महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के किस्से सुनने को मिल रहे हैं। अक्सर शोहदे राह चलती महिलाओं और छात्राओं को छेड़ देते हैं। कई बार शोहदे अनजाने में महिला पुलिसकर्मियों पर भी पब्दियां कसने से बाज नहीं आते हैं। इसी तरह का एक मामला पीलीभीत में सामने आया है। यहां सड़क किनारे पैदल जा रही महिला इंस्पेक्टर को एक बाइक सवार शोहदे ने छेड़ दिया। इसके बाद जो हुआ उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

दरअसल यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध को देखते हुए यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया है। मिशन शक्ति के तहत पीलीभीत पुलिस ने शोहदों पर लगाम लगाने के एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। चार मिनट की इस वीडियो में महिला इंस्पेक्टर छात्रा बनी है जबकि शोहदे बने है कोतवाली बीसलपुर के सिपाही। डायक्यूमेंट्री का उद्देश्य छात्राओं को शोहदों से बचाव के तरीके बताकर जागरूक करना है।


प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जुटी पुलिस ने एक डाक्यूमेंट्री वीडियो तैयार किया है। चार मिनट 13 सेकंड की इस वीडियो के मुख्य किरदार महिला और पुरूष पुलिसकर्मी हैं। एसपी के निर्देश पर सीओ बीसलपुर के नेतृत्व में इस वीडियो को तैयार किया गया है। जिसमे इंस्पेक्टर बीसलपुर सुनील कुमार शर्मा और महिला इंस्पेक्टर रेनूपाल ने अहम भूमिका निभाई। इसमे बीसलपुर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी प्रीति और कृष्णा ने स्कूली छात्रा का रोल निभाया। वहीं उनके साथी सिपाही दीपक ने एक मजनू का रोल निभाया। यह तीनों सिपाही वर्ष 2019 बैच के हैं। इन लोगों ने बताया कि यदि कोई शोहदा किसी को छेड़े तो उससे कैसे निबटा जाए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि इस वीडियो को तैयार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर किया जाएगा ताकि लोगों में जागरुकता पैदा हो और छात्राओं व युवती के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आए। 

'