Today Breaking News

Ghazipur: एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विधान परिषद चुनाव (वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक निर्वाचन) के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर फोर्स पूरी तरह से अलर्ट और मुश्तैद है। पुलिस लाइंस में रविवार को पुलिसकर्मियों को डयूटी बांटी गईं। डीएम और एसपी ने उन्हें कर्तव्यों का पाठ पठाया और चुनाव आयोग की गाइडलाइन समेत मतदान की नियमों से रूबरू कराया। डीएम मंगलाप्रसाद सिंह ने बताया कि ब्रीफिंग करते हुए कहा कि शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए हर स्तर पर मुकम्मल तैयारी है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आयोग द्वारा कोविड 19 से संबंधित निर्देश का अनुपालन हर स्तर पर कराया जाएगा।

गाजीपुर में वाराणसी परिक्षेत्र के एमएलसी स्नातक और शिक्षक का चुनाव एक दिसंबर को होना है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी भी युद्ध स्तर पर हो रही है। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद और पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। एसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस बल को सुरक्षा के संबंध में बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


डीएम एमपी सिंह ने विधान परिषद चुनाव (वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक निर्वाचन) के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और सीओ समेत पुलिसबल को मतदान को लेकर अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके। तहसील और विकासखंड वार चुनाव की तैयारी से संबंधित समीक्षा की, इसके बाद कई बिन्दुओं पर निर्देश दिए। सभी डीएम एमपी सिंह ने बताया कि मतदान की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 30 को आईटीआई ग्राउंड से पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्र को रवाना होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झा, सीओ राजीव द्विवेदी, एसडीएम सूरज यादव, समेत सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित

खंड स्नातक के 43 व शिक्षक के 18 पोलिंग बूथ बनेंगे

डीएम ने कहा कि बुधवार को सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कतारबद्ध होने के लिए कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप घेरा का निर्माण अग्रिम रूप से कराने व मतदाताओं के प्रतीक्षा कक्ष के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतदान के पहले थर्मल स्क्रीनिंग ,मतदान के समय मतदाताओं को हैंड सैनिटाइजर व ग्लव्स उपलब्ध कराया जाएगा।


खंड स्नातक के 22 और शिक्षक के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए मतदान 1 दिसंबर को जनपद में कराया जाना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जनपद में खंड स्नातक के लिए 43 व शिक्षक के लिए 18 बूथ बनाए जांएगे। 30 नवबंर को पोलिंग पार्टियों को आईटीआई के मैदान से रवाना किया जाएगा। मतदान कराने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय पर अपने बक्से को जमा कराएंगी। जनपद में स्नातक व शिक्षक के मतदान के लिए 19 पोलिंग स्टेशन पर कुल 61 बूथों का निर्धारण किया गया है। वाराणसी खंड में स्नातक के लिए 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 31 हजार 661 मतदाता करेंगे। वहीं शिक्षक पद के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक दिंसबर को 6 हजार 176 मतदाता करेंगे।


चुनाव से 48 घंटे पहले से नहीं बिकेगी शराब

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिए। 48 घंटे पूर्व से जनपद की सभी मदिरा, भांग, ताड़ी व बीयर की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह दुकानें 1 दिसंबर की शाम पांच बजे के बाद ही खोली जाएगी। आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान को देखते हुए जनपद में 48 घंटे पहले मदिरा सहित अन्य मद पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। उन्होने कहा कि मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्त होने तक जनपद में लोक शांति को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए विदेशी मदिरा, बीयर, देशी मदिरा, ताड़ी एवं भांग की सभी लाइसेंसधारी दुकानें और उनकी बिक्री के लिए स्वीकृत अन्य लाइसेंस प्राप्त दुकाने 29 नवंबर के शाम 5 बजे से 1 दिसंबर की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।