Today Breaking News

Ghazipur: तहसील दिवस में 725 में 34 वाद के निस्तारण की खानापूर्ति

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जन मानस की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए मंगलवार को रायफल क्लब व सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह समाधान दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के सामने कुल 140 वादों को प्रस्तुत किया गया। इसमें डीएम ने केवल 6 वादों का मौके पर निस्तारण किया। वही सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 725 वाद प्रस्तुत किए गए। 

इसमें से केवल 34 वादों का निस्तारण किया जा सका। शेष बचे वादों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस मंे आपूर्ति, सिचाई, पुलिस प्रकरण, सप्लाई, अवैध कब्जा, खंडजा, जमीनी विवाद, चकबंदी, कृषि, समाज कल्याण, विद्युत, नगर पंचायत, प्रोबेशन, बेसिक शिक्षा, डूडा से संबंधित शिकायत प्रस्तुत किए गए।


जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सात तहसीलो में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें कोरोना संकट के बीच वादी अपनी फरियाद की आश लिए तहसील मुख्यालयों पर पहुंचे। लेकिन अधिकतर वादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उन्हें अब अपनी सुनवाई के लिए वही आफिसों के चक्कर काटने होंगे। सभी तहसीलों में 725 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें कासिमाबाद एसडीएम के सामने 49 वाद प्रस्तुत किए गए। इसमें से उन्होंने एक भी निस्तारण नहीं किया। जखनियंा तहसील में अपरजिलाधिकारी वित्तिय व राजस्व के सामने 138 आवेदन आए। इसमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियां तहसील में उपजिलाधिकारी को 72 आवेदन मिले। इसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में एसडीएम को 40 वाद मिले। इसमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर में उपजिलाधिकारी के सामने 148 वाद प्रस्तुत किए गए। इसमें मौके पर 4 का निस्तारण किया जा सका। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 138 आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें इन्होंने मौके पर 10 का निस्तारण किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतो को मौका मुआयना कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस ओ सीएसके शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, तहसीलदार सदर मुकेश कुमार एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी शामिल रहे।


 
 '