Today Breaking News

Ghazipur: घर के बंटवारे को लेकर छोटे भाई की हत्या कर शव घर में बंद कर बड़ा भाई फरार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर बवाड़ा निवासी मोहन सिंह ने छोटे भाई गुप्तेश्वर सिंह (55) की धारदार हथियार से सिर व गले पर वारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर के अंदर रखकर भाग निकला। उधर पांच दिन बाद शुक्रवार को तेज दुर्गंध उठने से क्षेत्रीय लोगों में अफरा तफरी मची और अनिष्ट की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। वहीं गुप्तेश्वर सिंह की बड़ी बेटी कंचन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बड़ा भाई मोहन करीब 30 वर्षों से अपने परिवार के साथ दिल्ली रह रहा था। दोनों भाइयों में मकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बीते 12 दिसंबर को वह घर आया था तो मकान के बंटवारे को लेकर फिर झगड़ा शुरू हो गया। 13 दिसंबर को मोहन ने गुप्तेश्वर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। गुप्तेश्वर की चार बेटियां ही हैं और सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत बहुत पहले ही हो चुकी है। ऐसे में वह घर पर अकेला रहता था। सूचना पर गुप्तेश्वर की बड़ी बेटी कंचन और छोटी बेटी निधि भी पहुंच गईं। नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ताला तोड़कर अंदर गए तो बिस्तर पर क्षत-विक्षत शव पड़ा था।


मृतक की बेची कंचन की तहरीर पर मोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष।

फिनाले क्लीयरेंस सेल, टीवी, फ्रिज.. पर 50% तक छूट 


30 वर्ष पूर्व छोटे भाई की पत्नी को लेकर हो गया था फरार

कई साल कुछ पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने मोहन की पत्नी से गुप्तेश्वर की शादी करा दी। हालांकि दोनों इस मामले को भूलकर अपनी गृहस्थी चला रहे थे। गुप्तेश्वर प्राइवेट बस चलाता था। अपनी चारों की बेटियों की शादी भी कर दी थीं। मोहन भी अपनी तीन पुत्रियों व एक बेटे का पिता है। उसने भी सबकी शादी कर दी है। हालांकि बच्चों में यहां किसी का आना-जाना नहीं है। परिवार में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन मकान के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद का मामला यहां तक पहुंच जाएगा किसी ने सोचा तक नहीं था।

'