Today Breaking News

Ghazipur: नसबंदी के लिये 70 महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कम संतान सुखी परिवार के तहत नसबंदी कराने के लिये ज़मानियां नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 70 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

ज़मानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आयोजित नसबंदी कैम्प में पहुंची महिलाओं ने परिवार कल्याण को लेकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नसबंदी कराने पहुंची महिलाओं का पहले ब्लड शुगर, बीपी आदि की जांच की गयी। इसके बाद 50 महिलाओं के नसबंदी का ऑपरेशन सर्जन डा. तारकेश्वर प्रसाद करेंगे। केंद्र प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच के बाद नसबंदी का ऑपरेशन किया जायेगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, मोहित कुमार के साथ महिला स्वास्थ्य कर्मी सहयोग में लगे रहे।