Today Breaking News

Ghazipur: दो बिजली मोटर और 48 किलो गेहूं के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सादात पुलिस ने अभियुक्त आकाश पुत्र चन्द्रशेखर राम, रोशन उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र सतीश राम और अखिलेश कुमार पुत्र मिथुन निवासीगण ग्राम बूढ़नपुर थाना सादात को गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिरी सूचना पर अभियुक्तगण जो कहीं बाहर भागने के फिराक मे रेलवे स्टेशन सादात पर मौजूद थे, जिन्हे रेलवे स्टेशन सादात से पकड़ लिया गया । अभियुक्तगणों के निशानदेही पर दो अदद चोरी की विद्युत मोटर व 48 किलो ग्राम गेहूँ बरामद किया गया ।


 
 '