Ghazipur: अवैध शराब और कार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. थाना करंडा द्वारा अवैध देशी शराब 15 पेटी (675 शीशी) व 01 स्वीफ्ट कार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक करंडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चकेरी बार्डर पर मुखबिर की सूचना पर 15 पेटी अवैध देशी शराब (675 शीशी) व 01 स्वीफ्ट कार UP85W8231 के साथ 04 अभियुक्तों धनन्जय यादव पुत्र विरेन्द्र यादव ग्राम कुसुमीखुर्द रसुलपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर, सुनील कुमार सोनकर पुत्र लच्छू राम सोनकर ग्राम मालवीय नगर वार्ड न01 थाना सैदपुर गाजीपुर, चालक पप्पू सिंह यादव पुत्र बोधन सिंह यादव ग्राम डण्डापुर थाना नन्दगंज गाजीपुर और नीलेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव ग्राम रसूलपुर धाकहवा थाना सैदपुर गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
