Today Breaking News

Ghazipur: ग़ाज़ीपुर सिटी - कोलकाता एक्सप्रेस 24 तक निरस्त, कई ट्रेनों में परिवर्तन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर से चलने और होकर गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे ने परिवर्तन किया है। ग़ाज़ीपुर सिटी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन 17 से 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी तो इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों का भी निरस्तीकरण किया गया है। बलिया के रास्ते पूर्वोत्तर के कई स्टेशनों तक चलने वाली गाड़ियों के रूट और टाईमिंग में परिवर्तन किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार वाराणसी मंडल के बलिया-फेफना स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण पैच कार्य किया जा रहा है। इसके सम्बन्ध में 17 जनवरी, 2021 से प्री-नान इंटरलॉक कार्य होगा। 27 से 30 जनवरी, 2021 तक नान-इंटरलॉक का काम चलेगा। रेलवे रूट पर कार्य के चलते कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं गाड़ियों का नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। इसकी सूची जारी करते हुए पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की असुविधा को लेकर खेद है लेकिन परिचालन के दृष्टिगत ट्रेनों को यथा संभव चलाया जाएगा। पीआरओ ने बताया कि गाजीपुर की महत्वपूर्ण ट्रेन कोलकाता एक्सप्रेस 24 तक अपडाउन में निरस्त रहेगी।


इन ट्रेनों का निरस्तीकरण

- 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 17 से 24 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

- 03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी 18 एवं 25 जनवरी,तक निरस्त रहेगी।

- 05111 छपरा-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 25 से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

- 05112 वाराणसी सिटी-छपरा विशेष गाड़ी 25 से 30 जनवरी, तक निरस्त रहेगी।


शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

- सियालदह से 16 से 29 जनवरी, 2021 तक चलने वाली 03105 सियालदह-बलिया विशेष गाड़ी छपरा जं0 पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

- बलिया से 17 से 30 जनवरी, 2021 तक चलने वाली 03106 बलिया-सियालदह विशेष गाड़ी छपरा से चलाई जायेगी ।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

- बलिया से 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. से चलाई जायेगी ।


इन ट्रेनों का रहेगा मार्ग परिवर्तन-

- जयनगर से 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 22 एवं 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- अहमदाबाद से 15, 17, 20, 22 एवं 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- दरभंगा से 20, 23, 25, 27 एवं 30 जनवरी, 2021 को चलने वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- अमृतसर से 16, 18, 20, 23 एवं 25 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- सूरत से 18 एवं 23 जनवरी, 2021 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- गोरखपुर से 20, 23 एवं 27 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05050 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 19, 21, 26 एवं 28 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 20, 27 एवं 29 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 22 एवं 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- छपरा से 23 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05115 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

- बलसाड से 23 जनवरी, 2021 को चलने वाली 09051 बलसाड-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- दिल्ली से 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05116 दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- दुर्ग से 28 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- डा. अम्बेडकर नगर से 28 जनवरी, 2021 को चलने वाली 09305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।


इन गाड़ियों का नियंत्रण करेगा रेलवे

- 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 एवं 26 जनवरी, 2021 को 50 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

- 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2021 को 105 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

- 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी 27 जनवरी, 2021 को 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

- 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 29 जनवरी, 2021 को 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

- 09045 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी 18 एवं 25 जनवरी, 2021 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

- 09045 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी 27 जनवरी, 2021 को 65 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

'