Today Breaking News

Ghazipur: नेकी की दीवार के स्टॉल पर लगी जरूरतमंदो और गरीबो की भारी भीड़

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजसेवी विवेक सिंह शम्‍मी के नेतृत्‍व में लगी नेकी की दीवार के स्‍टॉल पर भारी संख्‍या में गरीबो और जरूरतमंदो ने निशुल्‍क गर्म कपड़ा, कंबल और जूता लिया। 

नेकी की दीवार

सोमवार को नेकी की दीवार के स्‍टॉल पर प्रात: दस बजे से ही जरूरतमंद लोगो का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चला। इस संबंध में समाजसेवी शम्‍मी सिंह ने बताया कि जाड़े के मौसम में गरीब, जरूरतमंदो को मदद करने का यह पहल किया गया है जिसमें सामर्थ्‍यवान लोगो से गर्म कपड़ा, कंबल व जूते लेकर नेकी की स्‍टॉल के माध्‍यम से गरीबो को निशुल्‍क प्रदान किया जाता है, उन्‍होने कहा कि यह स्‍टॉल कचहरी में दो दिन और चलेंगा इसके बाद रेलवे स्‍टेशन और महुआबाग में लगेंगा।