Ghazipur: ट्रक की चपेट में आने से पिता की मौत-पुत्री गंभीर
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सुहवल थाना अन्तर्गत ढढनी मलसा मार्ग पर बीते सोमवार की देर शाम मलसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से अपने मोपेड पर अनाज का बोरा लाद रहे घाटमपुर गाँव निवासी शिवप्रसाद गुप्ता पुत्र रामजनम 45 व उनकी पुत्री अनिता 13 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
घायल पिता पुत्री को जिलाचिकित्सालय ले गये, जहां डाक्टरों ने शिवप्रसाद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुत्री अनीता की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृत ब्यवसाई के परिजनों के मुताबिक अपनी छोटी पुत्री अनिता को मोपेड से लेकर ढढनी मलसा रोड पर स्थित हनुमान मन्दिर के पास एक किसान से कुछ अनाज खरीदने के बाद बोरे में भर रहे थे, इसी दौरान मलसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
