Today Breaking News

बलिया जिला कारागार से हत्यारोपित जेल की दीवार फांदकर फरार, मचा हड़कंप

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. जिला कारागार से मंगलवार को हत्यारोपित सहित कई मामले में सजा काट रहा बंदी बेचू राम जेल की दीवाल फांदकर फरार हो गया। इसकी खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ने  घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर हर चौराहे पर तलाशी शुरू कर दी है किन्तु अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। जेल प्रशासन की शिकायत पर कोतवाली में बंदी के खिलाफ सबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

बांंसडीहरोड़ थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी बेचू राम पर जिले के कोतवाली, मनियर, गड़वार, नगरा, सहतवार सहित कई थानों में हत्या, चोरी, छिनैती सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। वर्ष - 2018 से वह जेल में बंद है। कई दिनों से वह तन्हाई की सजा काट रहा है। पूर्वाह्न  जब बंदी रक्षक उसे जगाने गए तो न जगने पर उसके बैरक का ताला खोलकर देखा तो वह गायब था। इसकी खबर पर जेल प्रशासन के होश उड़ गए। बेचू बैरक का रोशनदान की छड़ काट कर किसी बाहरी की मदद से रस्सी के सहारे दीवार फांद कर फरार हो गया। जेल प्रशासन की माने तो वह सोमवार को पेशी पर न्यायालय गया था।  

 
 '