Today Breaking News

Ghazipur: गांव में दिखा अजगर, स्नैक मास्टर ने पकड़ कर ग्रामीणों को किया दहशतमुक्त

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करंडा थाना क्षेत्र के बक्सा गांव में एक अजगर पकड़ा गया है। सांप पकड़ने में माहिर क्षेत्र के चर्चित धीरज बाबा नामक युवक ने ग्रामीणों के बुलाए जाने पर बीती रात से अजगर को पकड़ लिया और ग्रामीणों को दहशत से मुक्त किया। 

धीरज बाबा ने बताया कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण गांव में अजगर होने की बात बता रहे थे। लगातार दो दिनों तक मैं गांव में अजगर को खोजता रहा। बीती रात सूचना मिलने पर गांव में पहुंचा और अजगर को किसी तरह पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अजगर लगभग 10 फीट का है, जो पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ था। 


उन्होंने अजगर पकड़ने के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना भी दी है और अजगर को सुरक्षित ले जाने की मांग भी की है। मालूम हो कि धीरज बाबा पिछले कई सालों से क्षेत्र में जहरीले सांपों को पकड़ने के लिए मशहूर है।

 
 '