Today Breaking News

कांग्रेस नेता संजय निरुपम और गायक सोनू निगम ने किया रामलला का दर्शन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या. कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ प्रख्यात गायक सोनू निगम रविवार को अयोध्या पहुंचे। दोनों ने रामलला व बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला की आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान गायक सोनू निगम ने कहा कि अयोध्या भारत का हृदय है। आरती के उपरांत उन्होंने रामलला के समक्ष मुझे अपनी शरण में ले-लो राम की धुन भी प्रस्तुत की। 

उन्होंने कहा कि वर्षों से अयोध्या आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। सनातम धर्म में अयोध्या आस्था की सबसे बड़ी जगह है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भारत की गरिमा होगी। उन्होंने राममंदिर के निर्माण में अपने हाथों से ईंट रखने इच्छा भी जताई।

वहीं, दूसरी ओर यूपी दिवस में दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के पत्रकारों की टीम ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। सआदतगंज स्थित एक होटल में जिलाधिकारी अनुज झा ने पत्रकारों से रामनगरी में चल रहे कार्यों से जुड़े सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह भी मौजूद थे। 

'