Today Breaking News

Ghazipur: जिले में 100 लावारिस शवों का गरीब सामाजिक संगठन ने किया सामूहिक पिंडदान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. संपूर्ण पूर्वांचल विकास संस्थान की ओर से संचालित गरीब असहाय सहयोग संगठन द्वारा शुक्रवार को नगर के रामेश्वर घाट पर 100 लावारिस शवों का सामूहिक पिंडदान किया गया। संस्था के निदेशक कृष्णानंद उपाध्याय सहित पांच सदस्यों ने पूरे हिंदू रीति रिवाज से पिंडदान किया। संगठन के इस कार्य से काफी लोग प्रभावित हैं। 25 जनवरी को लंका मैदान में वृहद श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आयोजन में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बताैर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक विशिष्ट अतिथि रहे। गरीब असहाय सहयोग संगठन द्वारा पिछले पांच वर्षों से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा अब तक करीब छह सौ शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस वर्ष 100 का अंतिम संस्कार किया गया। जिले में कहीं लावारिस शव के मिलने की सूचना पर संगठन के संचालक कृष्णानंद उपाध्याय पहुंच जाते हैं और उसका अंतिम संस्कार करते हैं। इसमें पुलिस का उनको काफी सहयोग रहता है।


हर वर्ष पिंडदान के पश्चात श्राद्ध कार्यक्रम भी आयाेजित किया जाता है। इसी के तहत शुक्रवार को रामेश्वर गंगा घाट पर इस वर्ष अंतिम संस्कार किए गए 100 लावारिस शवों का पिंडदान किया गया। पंडित अवनीश चंद्रायण ने 11 से शाम पांच बजे तक हिंदू रीति रिवाज से पिंडदान का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसमें संचालक कृष्णानंद उपाध्याय, सदस्य चंदन राय, प्रेम मिश्रा, शैलेंद्र यादव, संजय यादव ने मिलकर पिंडदान किया। इनके अलावा इसमें हर्ष श्रीवास्तव, आरएन राय, राकेश, गोलू, सुरेश उपाध्याय का भी सराहनीय सहयोग रहा।


'