Today Breaking News

Ghazipur: सुनील कुमार पांडेय बने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर. न्यायालय में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए सिविल जज अजय कुमार की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से सुनील कुमार पांडेय को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा विरेंद्र कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया।

चुनाव के उपरांत नव चयनित पदाधिकारियों को सिविल जज सुनील पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामना प्रेषित किया। एसोसिएशन के नए अध्यक्ष सुनील कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए सदैव अधिवक्ताओं के हित रक्षा के लिए संघर्ष करते रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान अवनीश चौबे, सैययद ज़फर, प्रभात सिंह, टुन्न राय, रत्नाकर दुबे, देवशंकर दुबे, शिवाधार सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने किया।

'