Today Breaking News

Ghazipur: ट्रक ने टेंपो को मारी टक्‍कर, हादसे में महिला की मौत और पांच की हालत गंभीर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैण्ड के पास टेम्पो व ट्रक मे शुक्रवार देर रात टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। एम्बूलेंस से सैदपुर हास्पिटल ले जाते समय यशोदा गुप्ता (60) पत्नी मेवाराम गुप्ता नामक महिला की मौत हो गयी। गंभीर रुप से घायल होने के कारण दयाल गुप्ता (40) वर्ष तथा पुत्री परी गुप्ता (10) वर्ष को ट्रामा सेण्टर वाराणसी भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है तथा चालक राजू गुप्ता (35) वर्ष, उर्मिला गुप्ता (38) वर्ष पत्नी दयाल गुप्ता का इलाज सैदपुर में चल रहा है।

सभी लोग एक रिश्‍तेदार द्वारा सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कलां ग्राम मे बनवाये गये शिव मंदिर में पूजा करने के लिए प्रतिवर्ष जाते थे। उसी क्रम में पूजा करके घर लौटते समय टेम्पो देवकली बस स्टॆण्ड पर ट्रक से टकरा जानॆ से यह घटना घटी। ट्रक चालक तेज रफ्तार से होने से फरार हो गया। वहीं टेम्पो टूट कर बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे ग्राम मे कोहराम मच गया।


देवकली बाजार( बस स्टैण्ड) पर फोरलेन पर सर्विस लेन न होने से आये दिन तेज रफ्तार से वाहन गुजरने के कारण जानलेवा घटनाएं घटित हो रही है। देवकली गांव के दर्जनोंं प्रथमिक, इण्टर कालेज, डिग्री कालेज सहित अनेक विद्यालय मौजूद हैंं। परन्तु एनएचआइ व जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। फोरलेन देवकली के मध्य से गुजरने के कारण हमेशा गांव के लोगो का आना जाना लगा रहता है। प्रतिदिन कोई न कोई घटना होती रहती है। देवकली बस स्टॆण्ड से देवकली ब्लाक मुख्यालय मोङ तक सर्विस लेन का निर्माण करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायंं ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।


'