Ghazipur: पशु चिकित्सकों को मिलेगा पीपीई किट, सीबीओ ने किया पोल्ट्री फार्मो का निरीक्षण
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पशुपालन विभाग सर्तक हो गया है। पशु विभाग की ओर से चिकित्सकों को जल्द हीं पीपीई किट भी मिलेगा। वहीं जिला मुख्यालय पर स्थित पशु चिकित्सालय में कंट्रोल रुम भी बना दिया गया है। वहीं मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कई पोल्ट्री फार्मो का निरीक्षण भी किया।
पशुपालन विभाग ने सदर पशु चिकित्सालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर उसके मोबाइल नंबर 9415678891 व 9838504002 जारी कर दिए गए हैं। इन्हीं नंबरों में बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी जानकारी से विभाग को अवगत कराया जा सकेगा। इसके अलावा जनपद के पशु चिकित्सालयों पर तैनात चिकित्सकों को पीपीई किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पशु चिकित्साधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारियां दुरुस्त कर ली गई है। वहीं कई पोल्ट्री फार्मो का निरीक्षण भी किया। दो दिन के अंदर सभी पशु विभाग के चिकित्सकों को पीपीई किट दे दी जाएगी। किसी भी व्यक्ती को बर्ड फ्लू को लेकर कोई भी जानकारी हो तो विभाग द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम के नंबरों पर अवगत कराएं। वहीं किसी भी क्षेत्र में पक्षियों में मरते हीं दिखने पर तत्काल कट्रोल रुम के माध्यम से विभाग को सूचित करें।
