Today Breaking News

Ghazipur: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 30 नए परीक्षा केंद्र बढ़े और 27 पुराने कटे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर जिला कमेटी ने फाइनल 253 केंद्रों सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। पिछले 27 जनवरी को जारी 250 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में से 27 केंद्र काट दिए गए हैं और 30 नए केंद्र जोड़ दिए गए हैं। इसे फाइनल माना जा रहा है।

अनंतिम सूची जारी होने के बाद बोर्ड ने इस पर आपत्ति मांगी थी। इस दौरान कुल 567 आपत्तियां आईं थीं। इसमें से 423 दूरी को लेकर, 123 परीक्षा केंद्र को लेकर और 19 अपत्तियां अन्य समस्याओं को लेकर डाली गई थीं। जिला कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने सभी आपत्तियों की एसडीएम से जांच कराई और नौ फरवरी तक उनका निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी गई। निस्तारण के दौरान पहली सूची में से कुल 27 केंद्र काट दिए गए। इसमें 10 वित्तपोषित व 17 वित्तविहीन शामिल हैं। वहीं नई सूची में 30 केंद्र जोड़ दिए गए। इसमें एक राजकीय, पांच वित्तपोषित व 24 वित्तविहीन शामिल हैं।

 
 '