Today Breaking News

Ghazipur: युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करती है भाजपा : सूर्य प्रताप शाही

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व वन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास एनएच-31 पर मंगलवार को सद्गुरु सेवा टायर हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम से पूर्व मंत्री सूर्य प्रताप शाही व उपेंद्र तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। अपने स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है ऐसे प्रतिष्ठान के खुलने से इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा वह मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि इस इलाके से हमारा गहरा नाता है। 


इस क्षेत्र के विकास के कार्यों के लिए हम हमेशा दृढ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के कार्यों में अगर किसी भी अधिकारी द्वारा पारदर्शिता पूर्वक कार्य नहीं किया जा रहा है, तो आप तत्काल हमें बताएं। लापरवाही व कामचोरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर भाजपा नेता विरेंद्र राय, हरिद्वार राय, कमलेश राय, प्रमोद राय, रामजी गिरी, दिनेश वर्मा, दयाशंकर दुबे, धवन राय, रामजी राय आदि मौजूद रहे।

 
 '