राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभायें एनसीसी कैडे्स : डा. समर बहादुर
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. 92-यूपी बटालियन ग़ाज़ीपुर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन पीजी कालेज परिसर में रविवार को हुआ। शिविर में कमांडेन्ट कर्नल ओपी राय के निर्देशन में कैडेटों को पीआई स्टाफ की ओर से शिविर में सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें सैन्य बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में कैडेटों को कम्पास सेट करना, नॉर्थ का पता लगाना, शिम्बल जजिंग, डिस्टेंस आदि के बारे में जानकारी दी गयी। बटालियन के सूबेदार मेजर देवी सिंह तथा नायब सूबेदार दीनदयाल, टीवी थापा, टासी, हवलदार शहनवाज हुसैन, प्रदीप दूबे, केश बहादुरथापा, 7-यूपी नेवल के संजयकुमार प्रजापति आदि बटालियन के पीआई स्टाफ ने कैडेटों को पूरे तन्मयता से प्रशिक्षण दिया। समापन के दिन कर्नल द्वारा कैडेटों को परखा गया। कैम्प में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीनियर बालक वर्ग में सीनियर अंडर आफिसर निर्भय पाण्डेय को गोल्डमेडल तथा पीजी कालेज ग़ाज़ीपुर के 7-यूपी नेवल कैडेट बसंत कुमार को सिल्वर मेडल मिला, सीनियर बालिका वर्ग में नेवल की कैडेट श्वेता सिंह को गोल्ड मेडल, सीनियर अंडर आफिसर खुशबू को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेटों ने देशभक्ति गीत व नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मलिकपुरा की निशा कुमारी ने जब राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अच्छे कैडेटों में अरविन्द प्रजापति, संजय पाल, चंदन, यादव, अश्वनी मौर्य, अमित यादव, गौरव तिवारी आदि को पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह व कर्नल ओपी राय ने मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में प्राचार्य ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो कुछ कैडेटों ने इस शिविर में सीखा है। उसे अपने जीवन में उतार कर महान बने। साथ ही कर्नल ने सभी कैटेओं के उज्जवल भविषय की कामना की। इस मौके पर मलिकपुरा, पीजी कालेज, मच्छटी आदि के एनओ उपस्थित रहे। सांस्कृतिक व मेडल वितरण कार्यक्रम का संचालन बालिका कैडेट खुशबू वर्मा ने किया।
