Today Breaking News

Ghazipur: धरना रोककर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे शब्द भेदी सेना सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन चौहान को सोमवार की रात पुलिस द्वारा घर में ही नजरबंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सुबह दर्जनों कार्यकर्ता पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि मऊ कचहरी में एक विशेष संगठन के लोगों द्वारा सपा नेता महेंद्र चौहान को बुरी तरह मारा-पीटा गया था। इसके विरोध में 9 फरवरी को मऊ में शब्द भेदी सेना सामाजिक द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

इसकी तैयारी में महासचिव रविन्द्र चौहान सतीस चौहान, रामावतार चौहान, जय सिंह चौहान, कमाल चौहान, राजपत चौहान, रघुनाथ चौहान, संतोष चौहान, अजय चौहान, रामनरेश चौहान, सिद्धनाथ चौहान, राजू, इमाम, लम्बू अंसारी, रिज़वान अल्ताफ, चंदन कुमार, आशीष सोनकर आदि के साथ नादेपुर में जनसम्पर्क व बैठक कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस नवीन चौहान के घर लाई और नजरबंद कर दिया। अन्य कार्यकर्ताओं को थाने ले आई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मंगलवार की सुबह जब अन्य कार्यकर्ताओं को नवीन चौहान के नजरबंदी की भनक लगी तो वह उनके आवास पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। एसडीएम जखनिया को बुलाकर ज्ञापन देने पर अड़े रहे। साथ ही नवीन चौहान को छोड़ने या फिर सभी को जेल भेजने की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी पहुंचे। एसडीएम जखनिया वार्ता कराकर ज्ञापन लिया। थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि चार बजे नजरबंदी समाप्त कर दी गई।


 
 '