Today Breaking News

Ghazipur: महिला सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध है योगी सरकार : अलका राय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. प्रदेश सरकार के 4 साल होने पर स्थानीय विकास खंड के महाराणा प्रताप सभागार में सोमवार को मिशन नारी शक्ति का आयोजन किया गया। 

इसमें मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने नारी सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। इस कायक्रम में करीब सभी विभागों की महिलाएं मौजूद रहीं। संबोधित करते हुए अलका राय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से वचनबद्ध है। इसके लिए मिशन नारी शक्ति, महिला हेल्प डेस्क और महिला चौकी खुलवाने का भी काम कराए गए हैं। साथ ही महिलाओं को लेकर रोमियो स्क्वायड भी गठित की गयी है। कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं योगी के शासनकाल में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार डॉ. विराग पांडेय, भाजपा नेता राम प्रताप सिंह पिंटू, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 
 '