Today Breaking News

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का कोरोना से निधन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। संक्रमण होने पर कुछ दिन पहले उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद महराजगंज ले जाया जा रहा है। सेवारत न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन की सूचना मिलते ही न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया में शोक प्रकट करने व श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव का जन्म एक जनवरी 1962 को हुआ था। 1986 में विधि स्नातक व 1988 में विधि परास्नातक डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की और 2005 में उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित हुए। 2016 में जिला जज पद पर प्रोन्नत हुए। वह 20 सितंबर 2016 से 21 नवंबर 2018 तक प्रमुख सचिव विधि रहे । 22 नवंबर 2018 को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक था।

'