Today Breaking News

Ghazipur: बिना मास्क के ही दरोगा जी कर रहे कोविड-19 गाइडलाइन का पालन की अपील

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के बारे में उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद ने देवकली ब्लॉक के तिराहा पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को जानकारी दी। हालांकि इस दौरान दरोगा जी खुद ही गाइडलाइन का उलंघन करते हुए दिखे। साथ में मौजूद लोग भी बिना मास्क के रहे।

उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद ने नुक्क्ड़ सभा में कहा कि लोग धारा 144 का पालन करें। एक स्थान पर चार से अधिक लोग एकत्रित न हों। जब भी घर से निकले मास्क लगाकर निकलें। कोरोना तेजी से फैल रहा है, असावधानी महंगी पड़ेगी। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। चुनाव में शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने, आपस में बहसबाजी न करें। वोट देने के लिए प्रलोभन से बचें। साथ ही आपसी भाईचारा बनाये रखें। कहा कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जायेगी।