Today Breaking News

उप्र में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा, 24 घंटे में 167 लोगों की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित होती जा रही है। बिना किसी लक्षण के ही लोग नए संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान उनको इलाज का भी मौका नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 167 लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। प्रदेश में रविवार को

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण रोज एक दिन में मौत का नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 167 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 28,287 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 208523 हो गयी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे की में कुल 200751 कोरोना सैम्पल टेस्ट किये गये। प्रदेश में बीते 24 घंटे में करीब 11000 केस की रिकवरी हुई है। पिछले 25 दिनों में यह सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में जो 167 मौत हुई है, उनमें 22 लखनऊ के हैं।


सक्रिय केस दो लाख के पार: प्रदेश में नए संक्रमित मिलने के आंकड़ों में चौबीस घंटे में भले ही बड़ा अंतर नहीं आ रहा, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा हर दिन बड़ी छलांग मार रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में 167 मरीजों की जान चली गई। यह कोरोना संक्रमण से एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतें हैं। सक्रिय केस की संख्या भी दो लाख को पार कर गई है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख को पार करते हुए 208523 पर पहुंच गई है।


अपर मुख्य सचिव सूचना डा. नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में 200751 संक्रमितों के नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 38467016 जांचें हो चुकी हैं। इसी तरह 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। इसे लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। अब तक 9125397 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी चुकी है। इनमें से 1616822 को दूसरी डोज लगाई गई है। कुल 10742219 टीके लगाए जा चुके हैं।

'