Ghazipur: ग्राम प्रधान पद के 354 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त और 7720 मत हुए खारिज
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर ब्लाक क्षेत्र के 97 गांवों में ग्राम प्रधान पद पर 569 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें 97 ग्राम प्रधान के अलावा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों की संख्या 118 है।
यहां 354 प्रत्याशी ऐसे भी रहे हैं जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। दो मई को हुई मतगणना के दौरान पड़े कुल एक लाख 44 हजार चार सौ 83 मत में से सात हजार सात सौ 20 मत को खारिज कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है उसके अनुसार सैदपुर ब्लाक में अपवाद के तौर पर डहराकला ही एक ऐसा गांव रहा है जहां का एक भी मत खारिज नहीं हुआ है।
इसके उलट बेलहरी गांव के पूरे 335 और मौधा के 243 मत प्रशासन को खारिज करने पड़ गए। इसके अलावा सौ से अधिक मत खारिज होने वाले गांवों में रावल के 110, महरूमपुर के 118, मुड़ियार के 112, दौलतपुर के 169, खानपुर के 128, फरिदहां के 173, बहेरी के 116, बहुरा के 114, हसनपुर के 103, ऊचौरी के 171, मठऊचौरी 101 , विक्रमपुर के 151 नाम शामिल हैं। जबकि भैरोपुर के 108, तरायें के 147, जमीन संदल के 116, औड़िहार कला के 167, अमेंदा के 148, रामपुर के 138, गोपालपुर के 117, हथौड़ा के 162, अमेहता के 116, लौलहां के 138 और भुजहुंवा गांव के 109 वोट खारिज हुए। इसके अलावा सबसे कम मत खारिज होने वाले गांवों में सिधरा, खरौना, तेलियानी, गोरखा और नवादा-चकिया का नाम लिया जा सकता है।
