Today Breaking News

up panchayat result: वोटों का परिणाम आना शुरू, कई सीटों पर रिजल्ट घोषित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में पंचायत चुनाव में पड़े वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशियों से लेकर एजेंटों तक में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यहां 23 ब्लॉकों पर मतगणना हो रही है। कोरोना प्रोटोकाल का कहीं भी पालन नहीं दिखाई दिया। भारी भीड़ के कारण सबकुछ ध्वस्त नजर आया। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है।

प्रयागराज में शंकरगढ़ विकासखंड के पंचायत चुनाव का पहला परिणाम बढ़ैया गांव का आया। इसमें पुष्पराज सिंह ने अपने विपक्षी को 78 वोटों से हराया। पुष्पराज सिंह को 281 मत व विपक्षी महेंद्र सिंह को 203 मत मिले। पुष्पराज सिंह तीसरी बार प्रधान चुने गए। जसरा का पहला परिणाम घोषित। भूपेश सिंह प्रधान घोषित हुए। 


चुनाव ड्यूटी में एक हजार 79 टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमों में पांच सदस्य हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत में दो और छह न्याय पंचायतों में तीन-तीन टेबलों पर मतगणना हो रही है। पहले चक्र की मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी। दूसरे चरण में रात आठ बजे से मतगणना पूरी होने तक कर्मचारी रहेंगे। 


मतगणना से एक दिन पहले अफसरों ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का जायजा लिया। सभी जगह तैयारियां देखी गईं। पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को प्रयागराज में पहले ही चरण में मतदान हो गया था। दो मई को मतगणना होगी। प्रत्येक प्रत्याशी को एक-एक अभिकर्ता दिया गया है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि अभिकर्ता में सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण नहीं होने चाहिए। बीते 48 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट सौंपने पर ही उन्हें मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थलों पर थर्मल स्कैनर, सेनेटाजेशन, प्रकाश, बिजली, पानी, साउंड सिस्टम और सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं। 


यहां लगे तीन-तीन टेबल

करछना की 11 न्याय पंचायतों में 33, हंडिया की 10 में 30, धनूपुर की 10 में 30, सैदाबाद की 11 में 33, प्रतापपुर की 10 में 30 और कोरांव की 11 में 33 टेबलों में मतगणना होगी। जबकि शेष 17 ब्लॉकों में 2-2 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए कुल 487 टेबल लगाई जाएगी। 

'