Today Breaking News

Ghazipur: 25 हजार इनामिया शराब माफिया प्रमोद चौहान गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल मार्गदर्शन में वांछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे 

अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को थानाध्यक्ष खानपुर मय हमराहियान तलाश वाँछित अभियुक्त क्षेत्र में मामूर थे कि कि सूचना मिली कि मु0अ0सं0 15/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त प्रमोद चौहान पुत्र सतनू चौहान ग्राम विक्रमपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर हालपता ग्राम चाँदपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर अपने घर पर किसी काम से आया हुआ है जो घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को सिंगारपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

प्रमोद चौहान पुत्र सतनू चौहान ग्राम विक्रमपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर हालपता ग्राम चाँदपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर


आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 27/18 धारा 419/420/467/468/471/272 आईपीसी व 60(2) आबकारी अधि0 थाना खानपुर

मु0अ0सं0 15/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना खानपुर गाजीपुर

मु0अ0सं0 10/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना खानपुर जनपद गाजीपुर


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना खानपुर गाजीपुर

उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी मौधा थाना खानपुर गाजीपुर

का0 आकाश कुमार सिंह थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

रि0का0 राजकुमार यादव थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

का0 सुरेन्द्र पाल थाना खानपुर गाजीपुर

का0 प्रकाश यादव थाना खानपुर गाजीपुर

का0 रविशंकर चौधरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

'